गोदाम से उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न की होगी रियल टाइम ट्रैकिंग
जयपुर, 20 अक्टूबर। प्रदेश में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से उचित मूल्य दुकानों तक आपूर्ति किये जाने वाले खाद्यान्न की रियल टाईम ट्रैकिंग व समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एन्ड्रोइड आधारित जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम काम में लिया जायेगा। पहले चरण में अलवर जिले में इस सिस्टम का ट्रायल किया गया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यशाला में विश्व खाद्य कार्यक्रम के अधिकारियों ने इस सिस्टम का प्रस्तुतीकरण दिया।
जैन ने बताया कि इस टे्रकिंग सिस्टम को अब प्रदेश के समस्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) परिवहनकर्ताओं द्वारा लागू किया जायेगा। जिससे पूरे प्रदेश में पीडीएस वाहनों की टे्रकिंग, खाद्यान्न का प्रभावी पर्यवेक्षण मुख्यालय एवं जिला कार्यालय द्वारा किया जा सकेगा।
कार्यशाला में राज्य के सभी परिवहनकर्ताओं को जीपीएस टे्रकिंग सिस्टम की टे्रनिंग दी गई। साथ ही परिवहनकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा भी की गई।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en