Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / RBI की Yes Bank पर पाबंदी के बाद चिंता में ग्राहक, ATM में देर रात तक होती रही मारामारी !

clean-udaipur RBI की Yes Bank पर  पाबंदी के बाद चिंता में  ग्राहक, ATM में देर रात तक होती रही मारामारी !
News Agency India March 01, 2020 01:15 PM IST

RBI की Yes Bank पर पाबंदी के बाद चिंता में ग्राहक, ATM में देर रात तक होती रही मारामारी !

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने निजी बैंकौं में से एक यस बैंक पर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। अब ग्राहकों के लिए निकाली सीमा 50 हजार रुपये तय कर दी गई है। सूचना मिलते ही ग्राहकों में बेचैनी बढ़ गई। ग्राहक बैंक में जमा अपना पैसा जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार देर रात से ही यस बैंक के एटीएम में लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। इस बीच बैंक की नेटबैंकिंग सेवा भी बंद हो गई।

गुरुवार को ही राजस्थान के जयपुर और महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में यस बैंक के एटीएम में पैसा निकालने वालों की भीड़ देखने को मिली है। लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए और मुंबई में तो एटीएम रातोंरात ही खाली हो गए। लोगों को डर है कि बैंक में जमा उनकी मेहनत की कमाई कहीं डूब ना जाए। एटीएम के बाहर भीड़ जमा होने से पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।


नेट और मोबाइल बैंकिंग सेवा ठप्प होने से तय रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। ऐसा बीती रात 9 बजे से हो रहा है। जिसके बाद से ग्राहकों को एटीएम के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक आरबीआई की सिफारिश के बाद सरकार ने यस बैंक पर 5 मार्च से 3 अप्रैल तक ये पाबंदी लगाई है। आदेश गुरुवार शाम 6 बजे से प्रभावी हो गया है। यानी अब ग्राहक अगले आदेश तक हर महीने अपने खाते से सिर्फ 50 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे। इसके साथ ही यस बैंक के बोर्ड को भी भंग कर दिया गया है।


अपने बयान में आरबीआई ने कहा, 'केंद्रीय बैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि विश्वसनीय पुनरोद्धार योजना के अभाव, सार्वजनिक हित और जमाकर्ताओं के हित को लेकर बैंकिंग नियमन कानून, 1949 की धारा 45 के तहत पाबंदी लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।' लंबी कतारों में लगने के बाद भी लोगों को अपना पैसा मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं उन्हें एटीएम की मशीनें बंद मिल रही हैं तो कहीं एटीएम में पैसा ही नहीं है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग प्रणाली के ठप्प होने से ग्राहकों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS