Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / जयपुर में रेप पीड़िता ने पुलिस कार्यवाही न होने पर थाने में किया आत्मदाह !

clean-udaipur जयपुर में रेप पीड़िता ने पुलिस कार्यवाही न होने पर थाने में किया आत्मदाह !
News Agency India July 02, 2019 10:28 PM IST

जयपुर में रेप पीड़िता ने पुलिस कार्यवाही न होने पर थाने में किया आत्मदाह !

राजधानी जयपुर में रविवार को हुई सनसनीखेज घटना में एक रेप पीड़िता ने वैशाली नगर थाने में खुद को करोसिन डालकर आग लगा ली। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता रेप के मामले में कार्रवाई नहीं होने से पुलिस से परेशान थी।

रेप के बाद बना ली थी अश्लील क्लिप

जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है। पीड़िता ने करीब एक माह पहले वैशाली नगर थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था। फिर बाद में उससे रेप किया। आरोपी ने इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी। उसके बाद वह उस अश्लील क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर रेप करने लगा। इस मामले में कार्रवाई को लेकर वह लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की।

आग से 75 फीसदी झुलसी पीड़िता ने तोड़ा दम

इससे आहत पीड़िता रविवार शाम को अपने 13 साल के बेटे के साथ वैशाली नगर थाने पहुंची थी। वहां उसने खुद को थाना परिसर में केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। आग से पीड़िता 75 फीसदी झुलस गई। उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में ले जाया गया। जहां सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया

घटना के बाद एसएमएस अस्पताल पहुंचे एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) बजरंग सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 5 जून को वैशाली नगर थाने में अपने परिवार के ही एक व्यक्ति के खिलाफ चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसकी जांच सीआई वैशाली नगर संजय गोदारा के पास थी। लेकिन संजय गोदारा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने से पीड़िता काफी परेशान हो गई थी। उसके बाद उसने थाने में खुद को आग हवाले कर दिया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS