15 फरवरी 2022 : चारा घोटाले में लालू यादव को रांची CBI कोर्ट ने दोषी ठहराया है। कोर्ट का फैसला आते ही कोर्ट के बाहर मौजूद राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में मायूसी की लहर छा गई। सुनवाई और फैसला सुनाते वक्त लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती उनके साथ मौजूद थी।
इस केस के 98 अन्य आरोपियों पर आज सीबीआई कोर्ट में जज एसके शशि के फैसले को सुनने के लिए लालू यादव भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई।
बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी को लेकर आज आने वाले फैसले को सुनने के लिए लालू यादव रविवार को ही पटना से रांची आ गए थे। लालू को अब तक करोड़ों रुपयों के चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। पांचवें मामले में आज फैसला आया। लालू को चारा घोटाले के चार मामलों-देवगढ़, चाईबासा, रांची के डोरंडा कोषागार और दुमका मामले में जमानत मिल गई थी।