भीण्डर, 12 मई 2022 : भीण्डर पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में जनता सेना के रमेश पटेल ने 5 वोट से जीत हासिल की। चुनाव में जनता सेना के रमेश पटेल को 9 वोट, कांग्रेस के चन्द्र प्रकाश मेनारिया को 4 वोट मिले।
वहीं 2 वोट नोटा पर भी गये। एक वोट निरस्त हुआ। भाजपा के तीन पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि भाजपा के हरलाल खटीक ने मतदान में हिस्सा लेकर जनता सेना के प्रत्याशी को मतदान किया।