जयपुर के रामगंज 13 नए कोरोना पॉजिटिव ,राजस्थान का आकंड़ा पहुँचा 106 !
राजस्थान में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 13 नए मामले सामने आए है। ये सभी लोग जयपुर परकोटे के रामगंज इलाके के रहने वाले हैं और ये सभी लोग ओमान से आए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।इससे पहले मंगलवार को कोरोनावायरस के 14 पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें दुबई से झुंझुनू लौटे 44 साल के व्यक्ति, पंजाब से अजमेर लौटे युवक की 17 साल की बहन है। डूंगरपुर में पहले पॉजिटिव मिल चुके युवक के 65 साल के पिता और जयपुर में 60 साल का पुरुष भी इसमें शामिल था। अब इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं ईरान से लाए गए 10 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद कुल आंकड़ा 106 पहुंच गया है।
34 के साथ जयपुर बना कोरोना हॉट स्पॉट राजस्थान में!
राजस्थान में कुल 33 जिलो में से अब तक 11 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस जयपुर में 34 पॉजिटिव मिल चुके। इसके अलावा भीलवाड़ा 26, झुंझुनूं 8, जोधपुर24 (इसमें 17 ईरान से आए), प्रतापगढ़2, डूंगरपुर 3, अजमेर 5, अलवर, पाली, सीकर और चूरू में एक-एक संक्रमित मिला है।