अयोध्या में आज से राम मंदिर का निर्माण शुरू !
राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने मंगलवार को अयोध्या में आज से राम मंदिर के निर्माण की घोषणा की। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले, राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत ने आज सुबह पूजा की।
27 वर्षों के बाद, 25 मार्च, 2020 को, भगवान राम लल्ला को अयोध्या में बने मंदिर से बाहर ले जाया गया और मूर्ति को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मानस भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। इस मंदिर में फ़िलहाल राम लल्ला को अस्थाई तौर पर रखा गया है और ये फाइबर से बना है और बुलेटप्रूफ है।
एक सदी पुराने विवाद को समाप्त करते हुए, सर्वोच्च न्यायालय ने 9 नवंबर, 2019 को अयोध्या में विवादित स्थल पर एक ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। जस्टिस एस ए बोबडे, अशोक भूषण, डी वाई चंद्रचूड़ और एस अब्दुल नजीर की एससी बेंच ने केंद्र को मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक 5 एकड़ का भूखंड आवंटित करने को कहा था ।
शीर्ष अदालत ने सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले में कहा था कि विवादित 2.77 एकड़ भूमि का अधिकार भगवान 'राम लल्ला' को सौंप दिया जाएगा।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "हमें विश्वास है कि मंदिर के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। लोग परियोजना के लिए बड़ी रकम दान कर रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मंदिर का निर्माण हो और भव्यता में बेजोड़ हो । ”
Disclaimer :All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.