राजसमंद के निर्दलीय प्रत्याषी को मिली अपहरण की धमकी !
स्थानीय निकाय चुनाव में नाथद्वारा से वार्ड 1 के निर्दलीय प्रत्याशी को नगरपालिका चुनाव में अपहरण की धमकी का मामला सामने आया है।
नाथद्वारा नगरपालिका चुनाव में वार्ड संख्या 1 के प्रत्याशी को पर अपहरण की धमकी मिली है। वार्ड संख्या 1 निर्दलीय प्रत्याशी शंकरलाल माली को अपहरण की धमकी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में सूचना दी है।
पुलिस कॉल रिकार्ड्स के माध्यम से धमकी देने वाले तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।