कोरोना के चलते राजसमंद में आवश्यक सेवाओं के अलावा सब कुछ किया बन्द !
देशभर में कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ता चला जा रहा है ।राजस्थान के भीलवाड़ा में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भीलवाड़ा शहर को लोक डाउन कर दिया गया था ।इससे भीलवाड़ा सीमा से लगते सभी शहरों में कोरोना का खतरा बढ़ गया है।
इसके बाद आज राजसमंद कलेक्टर ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राजसमंद शहर में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1867 और राजस्थान एपिडेमिक एक्ट 1957 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोरोनावायरस से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा के मद्देनजर राजसमंद में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं तथा मेडिसिन, राशन, एलपीजी, गैस , पानी सप्लाई के अलावा जिले में आगामी तीन दिवस के लिए समस्त शॉप/प्रतिष्ठान आदि को बंद रखने का आदेश दिया है।