Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान में परिवहन विभाग ने ड्राइवरों को परिवार की संयुक्त फोटो डैशबोर्ड पर लगाने को कहा !

clean-udaipur राजस्थान में परिवहन विभाग ने ड्राइवरों को परिवार की संयुक्त फोटो डैशबोर्ड पर लगाने को कहा !
News Agency India September 02, 2019 07:06 AM IST

राजस्थान में परिवहन विभाग ने ड्राइवरों को परिवार की संयुक्त फोटो डैशबोर्ड पर लगाने को कहा !

राजस्थान में परिवहन विभाग ने ड्राइवरों के लिए नया आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि विभाग में लगे सभी सरकारी और प्राइवेट वाहनों के ड्राइवर अपने वाहन के डैशबोर्ड पर पत्नी-बच्चाें सहित खुद की संयुक्त फाेटाे लगाएं। साथ ही तर्क दिया कि इनकी फाेटाे अगर सामने रहेगी ताे ड्राइवर गलत और अंधाधुंध तरीके से वाहन नहीं चलाएगा क्योंकि एक भावनात्मक दबाव सामने दिखता रहेगा ।

इस आदेश काे लेकर विवाद भी सामने आ गया है। ड्राइवर कह रहे हैं कि वे अपने परिवार की फाेटाे सरकारी या किसी और के वाहन पर क्याें लगाएं ? यह व्यक्तिगत और नितांत निजी मामला है और वाहन में ताे अफसर और अन्य लोग भी बैठते हैं, वे भी इसे देखेंगे। अगर फाेटाे ही लगवानी ही है ताे अफसराें की बीवी-बच्चाें की लगानी चाहिए और यही कारण रहा है कि ज्यादातर ड्राइवराें ने अब तक परिवार की संयुक्त फाेटाे विभाग काे नहीं दी है।
उप परिवहन आयुक्त (प्रशासन) अमृता चाैधरी के द्वारा जारी आदेशाें के तहत ये फाेटाे 9 सितंबर 2019 तक स्टाेर में दी जानी थी। वहां से इसे फ्रेम में लगाकर दी जानी थी और डैश बाेर्ड पर लगाई जानी थी।
ड्राइवराें का कहना है कि वे सालों से वाहन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक काेई हादसा नहीं हुआ है । इस तरह का आदेश निकाल कर विभाग क्या हासिल करना चाहता है ?

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS