Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान रोडवेज की नई बसें तैयार,परिवहन मंत्री की झंडी के इंतजार में में 5 दिन फाँक रही धूल !

clean-udaipur राजस्थान रोडवेज की नई बसें तैयार,परिवहन मंत्री की झंडी के इंतजार में में 5 दिन फाँक रही धूल !
News Agency India February 01, 2020 04:38 AM IST

राजस्थान रोडवेज की नई बसें तैयार,परिवहन मंत्री की झंडी के इंतजार में में 5 दिन फाँक रही धूल !

राजस्थान रोडवेज अधिकारियों की अनदेखी के चलते यात्री नई बसों की बजाय बदहाल गाडियों में सफर करने को मजबूर है। रोडवेज विभाग की ओर से नई बसें खरीदने के बाद बसें तैयार होकर धीरे-धीरे डिपो में पहुंच रही है। हाल ही में 20 से अधिक बसें तैयार होकर जयपुर डिपो में खड़ी कर दी गयी है। लेकिन रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही के कारण करीब 5 दिन से नई बसें डिपो में खड़ी खड़ी धूल चाट रही है।

राजस्थान रोडवेज विभाग ने हाल ही में 876 बसों खरीदकर वीकेआई में बसों बॉडी बनाकर तैयार करवाया जा रहा है। जैसे-जैसे बसें तैयार होकर जयपुर डिपो में पहुंच कर रोडवेज के जयपुर डिपों में जमा होकर खड़ी करी जा रही है। लेकिन इन नई बसों को सडक पर दौडने के लिए अधिकारियों के निर्देश अभी तक नहीं मिले है।

बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री की हरी झंडी दिखाने के इंतजार में इन बसों को डिपों में खड़ा किया हुआ है। पिछले 5 दिनों से जयपुर डिपो में खडी नई बसें धूल चाट रही है। न ही बसों को हरी झंडी दिखाने का समय तय हो रहा है। न ही नई बसों के रोड पर चलने के निर्देश मिल रहे है। ऐसे में अधिकारियों की अनदेखी के चलते रोडवेज घाटे में जा रही है। नई एक बस का एक महीनें का 27 हजार रूपए स्पेशल रोड टैक्स शुरू हो गया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS