Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / जान दांव लगा पुलिस बचा रही आपको, अहसान मत भूलिएगा!

clean-udaipur जान दांव लगा पुलिस बचा रही आपको, अहसान मत भूलिएगा!
News Agency India March 02, 2020 06:53 AM IST

जान दांव लगा पुलिस बचा रही आपको, अहसान मत भूलिएगा!

कोरोना महामारी का संपूर्ण विश्व में व्यापक प्रभाव बढ़ता चला जा रहा है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने जहां संपूर्ण भारत के लॉक डाउन की घोषणा कर लोगों से घरों में रहने की अपील की है वही राजस्थान सरकार ने पहले ही लॉक डाउन कर जनता को कोरोनावायरस से बचने के लिए घरों में रहने को कह दिया था।

अब राजस्थान पुलिस शहरों में उतरकर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए सड़क पर उतर चुकी थी ।उदयपुर पुलिस के जवान शहर के हर चौराहे पर खड़े होकर लोगों को सड़कों पर घूमने से रोक रहे थे। महत्वपूर्ण बात यह कि आम दिनों की तरह इन पुलिसवालों को चाय-पानी और नाश्ते के लिए भी कोई माकूल इंतजाम नहीं मिल पाए थे । फिर भी उदयपुर पुलिस के जवान जिस तरीके से सड़कों और चौराहों पर अपनी ड्यूटी अंजाम देकर मानवता बचाने के लिए जिस तरीके से काम कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

लोग सड़कों पर बेवजह निकलकर सूनी सड़कें और सुने शहर को देखने के लिए उदयपुर में निकल पड़े जिसे उदयपुर पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाते हुए बखूबी लोगों को अपने घर तक पहुंचाया । पुलिस वालों ने अपना आपा खोये बगैर लगातार कई घंटों तक ड्यूटी करते हुए मुस्तैदी से उदयपुर की जनता को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर प्रयास किए हैं ।यहां यह प्रश्न विचारनीय है कि क्या इन पुलिस वालों का परिवार नहीं है? क्या इन पुलिस वालों के परिवार वाले चिंतित नहीं हैं ?क्या इन पुलिस वालों के घरवाले इन्हें ड्यूटी नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि बाहर कोरोनावायरस घूम रहा है? नौकरी सभी कर रहे हैं लेकिन उदयपुर सहित पूरे भारत की पुलिस जिस तरीके से अपना फर्ज निभा रही है, वह काबिले तारीफ है ।जहां एक ओर मेडिकल स्टाफ की बात की जाए तो उन्हें कोरोना से बचने के लिए विभिन्न उपायों सहित उपकरण दिए गए हैं ,लेकिन वही भारत की पुलिस के पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध नहीं होते हुए भी एक डंडे के सहारे वह शहरों को सुचारू रूप से काम करने के लिए जुट गए हैं।

जहां पुलिस के पास में केवल जनता को घरों में रखने का काम है वही पुलिस के दायित्व और भी हैं ।भारतीय पुलिस लोगों को घरों में रखने के साथ उन्हें दवाइयां राशन आदि भी पहुंचा रही है। उदयपुर सहित कई स्थानों पर राजस्थान पुलिस ने अनुकरणीय उदाहरण दिखाते हुए अपने घरों पर खाना बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया है।उदयपुर सहित समूचा भारत ,पुलिस का यह एहसान आने वाले दिनों में कभी भूल नहीं पाएगा धन्य है भारत पुलिस।।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS