राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी की जानकारी और बचाव हेतु किया व्हाट्सएप्प चैटबॉट लॉन्च !
राजस्थान सरकार कोरोना महामारी को रोकने में दिन रात एक कर कई फैसले ले रही है। इनमें अपने अशिकारियो को नीतिगत फैलसे लेने की स्वतंत्रता के साथ कई ऐसे निर्णय लिए गए है जिससे जनता को सीधी राहत मिल सके।
इसी क्रम में जनता को इस महामारी के बारे में जागरूक करने और महामारी के खिलाफ नागरिकों की मदद और सहायता के लिए आज राजस्थान सरकार नें एक व्हाट्सएप अकाउंट लॉन्च किया है जिसमें आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर चैटबॉट लॉन्च की गई है।
राज्य का यह पहला व्यापक चैटबॉट लोगों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोनवायरस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देगी और इसके माध्यम से राज्य सरकार लोगों तक विशेष जानकारी प्रदान करेगी।
नागरिकों के बीच कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ, यह चैटबॉट सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में गर्भवती महिलाओं की सहायता करने में भी मदद करेगा।
इस चैटबॉट का उपयोग करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://t.co/9ieL18iU6p