लॉक डाउन में श्रमिकों को वेतन नहीं मिलने पर कांग्रेस महासचिव ने लिखा पत्र ,सरकार ने जारी की हेल्पलाइन !
उदयपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान में लॉक डाउन के दौरान कई निजी कम्पनियो द्वारा उनके यहाँ कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। यहाँ तक कि कई कम्पनियो ने फ़रवरी माह का वेतन भी पूरा नहीं दिया था। इस सन्दर्भ में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय जैन ने राज्य के श्रम मंत्री टीकाराम जुली को पत्र लिखकर ऐसी निजी कंपनियों और उध्योग इकाइयों पर कार्यवाही और समय पर वेतन दिलाने के लिए पत्र लिंखा।
इस लेटर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए राजस्थान राज्य के श्रम मंत्री टीकाराम जुली ने कारवाही करते हुए श्रम विभाग से तुरंत एक हेल्पलाइन नंबर जारी करवाए और साथ ही दो मोबाइल नंबर भी श्रमिकों की मदद हेतु जारी किये। हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है : 1800 1800 999 और मोबाइल नंबर 7300065959,9794467278
श्रमिक या कर्मचारी किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर इस नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते है।
इस तरह तुरंत राहत पहुंचाने पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के श्रम मंत्री टीकाराम जुली का आभार व्यक्त किया है।