लॉक डाउन के दौरान राजस्थान सरकार ने बढ़ाया आबकारी शुल्क, हुई शराब महँगी !
कोरोना महामारी और वायरस प्रसार के कारण लागू किए गए लॉकडाउन से राजस्थान सरकार के राजस्व में 70 % तक की गिरावट आयी है। आर्थिक मोर्चे पर हानि झेल रही राजस्थान सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
राज्य के वित्त विभाग ने बुधवार को आबकारी शुल्क बढ़ाने के लिए एक अधिसूचना में संशोधन करने के आदेश जारी किए हैं।
आबकारी विभाग के अनुसार 900 रुपये से नीचे की भारत में बनने वाली विदेशी शराब पर 25 प्रतिशत की जगह अब 35 प्रतिशत आबकारी शुल्क और ड्यूटी अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत कर दी गई है।इसी तरह से बीयर पर आबकारी शुल्क में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। राज्य में बीयर पर अब 35 प्रतिशत की जगह 45 प्रतिशत तक आबकारी शुल्क लिया जााएगा।
देशी शराब और राजस्थान में बनने वाली शराब की बिक्री के लिए मूल लाइसेंस शुल्क भी बढ़ा दिया गया है।