कर्नाटक में भाजपा की करारी हार और राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है।
क्यों दी गई है कमान अर्जुन राम मेघवाल को?
भारत विभाजन विभीषिका दिवस मोदी का पसंदीदा प्रोजेक्ट था, उसमें संस्कृति मंत्रालय की अहम भूमिका रही. संघ के भी कई संगठनों के बड़े कार्यक्रमों में मेघवाल का संस्कृति मंत्रालय अहम साझीदार बन कर उभरा है। उनकी सादगी की छवि भी संघ परिवार और मोदी को पसंद रही है। ऐसे में जबकि राजस्थान चुनाव सर पर है, मेघवाल को कानून मंत्रालय जैसा बड़ा पद सौंपकर मोदी ने बड़े संकेत दिए हैं।