Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस अल्बर्ट हॉल पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन लोक गायन एवं नृत्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

clean-udaipur मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस अल्बर्ट हॉल पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन लोक गायन एवं नृत्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Aayushman Bhatt March 20, 2026 11:36 AM IST
जयपुर, 19 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का अल्बर्ट हॉल पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के लोक गायन, नृत्यों और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों ने आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
 
मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए गये राजस्थान दिवस में पद्मश्री श्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री श्री तगाराम भील एवं दल द्वारा सुरीली प्रस्तुतियां दी गई। वहीं, 100 से अधिक लोक कलाकारों एवं कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल पर मौजूद जनसमूह को ऊर्जा से भर दिया। इस दौरान राज्य सरकार के 2 वर्ष से अधिक के जनसेवा को समर्पित कार्यकाल एवं उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की गई भव्य सांस्कृतिक संध्या में घूमर, गैर, चरी, कच्छी घोड़ी, कालबेलिया सहित विभिन्न लोक नृत्यों का शानदार प्रदर्शन किया गया। 
 
भव्य आतिशबाजी ने शहरवासियों में भरा जोश, रोशनी से अल्बर्ट हॉल की बढ़ी भव्यता
 
अल्बर्ट हॉल पर 2 घंटे से अधिक समय तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ। इस दौरान पटाखों की रोशनी ने जहां एक ओर अल्बर्ट हॉल की भव्यता को बढ़ाया, वहीं पटाखों की आवाज ने भी शहरवासियों को उत्साह और जोश से भर दिया। इससे पहले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोक कलाकार श्री तगाराम भील एवं श्री अनवर खां मांगणियार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और अन्य कलाकारों का भी हौंसला बढ़ाया।
 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, गणमान्यजन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS