जयपुर, 18 मार्च। राजस्थान दिवस — 2026 के अवसर पर 15 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में बुधवार को संरक्षित स्मारक नाहरगढ़ दुर्ग पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर की छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्मारक भ्रमण हेतु आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों द्वारा भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।
इसके अतिरिक्त नाहरगढ़ दुर्ग प्रशासन द्वारा राजस्थान के निर्माण एवं एकीकरण से संबंधित विभिन्न चरणों को स्टेण्डी पर प्रदर्शित किया गया एवं इससे संबंधित ऐतिहासिक जानकारी के ब्रोशर वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में नाहरगढ़ दुर्ग अधीक्षक श्री सोहनलाल चौधरी एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर की प्रिंसिपल एवं स्टाफ उपस्थित रहे।