काँग्रेस महासचिव ने सैनीटाइजैशन के लिए लिखा मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र!
कोरोना महामारी को देखते हुए राजनीतिक दलों में आपसी खींचतान खत्म हो गई है और हर कोई कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकारी प्रयत्नों के साथ सामाजिक जागरूकता के अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है लेकिन राजस्थान सहित अन्य राज्यों की सरकारें कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अभी तक कोई सैनिटाइजेशन प्लान लेकर नहीं आई है ।वही पुणे और वडोदरा के स्थानीय निकायों ने अपने स्तर पर सैनिटाइजेशन प्लान को शहरों में लागू कर दिया है।
उदयपुर शहर और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय जैन (अरमान) ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उदयपुर सहित संपूर्ण राजस्थान में कोरोना महामारी को देखते हुए सैनिटाइजैशन करवाने की अपील की है।