Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राज्यसभा सीटों के लेकर राजस्थान कांग्रेस में खींचतान, पायलट और गहलोत मिले दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से!

clean-udaipur राज्यसभा सीटों के लेकर राजस्थान कांग्रेस में खींचतान, पायलट और गहलोत मिले दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से!
News Agency India March 02, 2020 02:24 AM IST

राज्यसभा सीटों के लेकर राजस्थान कांग्रेस में खींचतान, पायलट और गहलोत मिले दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से!

राजस्थान से राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं और अभी से काँग्रेस में रार की खबरें आ रही है। मौजूदा विधायक संख्या के आधार पर कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आनी तय हैं।पार्टी को अपने प्रत्याशियों के नाम अगले 2 दिनों में तय करने होंगे, क्योंकि नामांकन 13 मार्च तक ही होंगे।इसके लिए कांग्रेसी खेमों में सियासी जोड़तोड़ शुरू हो गई है।राजनीतिक गलियारों में तारिक अनवर , राजीव अरोड़ा, भंवर जितेंद्र सिंह से लेकर गौरव वल्लभ तक अनेक नाम चर्चा में हैं, जिनमें से दो पर आने वाले एक दो दिन में मुहर लगनी है।इन नामों में से एक नाम ऐसा है जिसे लेकर सचिन पायलट का खेमा सहज नहीं है।

जानकारों के अनुसार पार्टी तारिक अनवर को राजस्थान से राज्यसभा में भेज सकती है। तारिक अनवर 5 बार लोकसभा व दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।दूसरा बड़ा नाम राजीव अरोड़ा का सामने आया है।हालांकि बताया जाता है कि पायलट खेमा उनके नाम को लेकर बिलकुल सहज नहीं है।पार्टी सूत्रों के अनुसार पायलट ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उन्हें अपनी नाराज़गी से अवगत कराया है। गहलोत के करीबी समझे जाने वाले अरोड़ा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। वे प्रदेश में पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी के स्थानीय नेता संभावित प्रत्याशियों को लेकर खुलकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ये नाम तय करने के लिए सप्ताहांत नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS