राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री से की मुख्यमंत्रीयों संग VC की मांग!
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री से अपील की है कि जल्द से जल्द कोरोना को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाय ।
उन्होंने ट्वीट कर कहा-"कोविड की जो स्थिति बन रही है पहले प्रधानमंत्री जी के साथ में लगातार VC हो रही थी, अब काफी दिन हो गए, 17 जून को हुई थी लास्ट। मैंने ट्वीट भी किया है और आज उनको पत्र भी लिख रहा हूँ कि आप सभी CMs की वापस VC करें और दो दिन के लिए हो वो अच्छा रहेगा ताकि हर CM को बोलने का अवसर मिलेगा। कई बार क्या होता है एक दिन के लिए करते हैं तो आधे लोग बोल पाते हैं, आधे लोग नहीं बोल पाते हैं। काफी दिन हो गए तो हम चाहेंगे कि कम से कम सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे,उनका फीडबैक मिलेगा कि राज्यों में क्या स्थिति है और केंद्र से उनको क्या इमदाद चाहिए।"