राजस्थान बोर्ड की 10वी और 12वी की परीक्षाएँ हो सकती है 7 -8 मई से !
कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के कारण राजस्थान बोर्ड की 10वी और 12वी की परीक्षाएँ स्थगित हो गयी थी। इसके बाद परीक्षार्थियों में अब तक संशय की स्थिति पैदा हो गयी थी। लॉक डाउन के कारण 20 मार्च के बाद राजस्थान बोर्ड की 10वी और 12वी की परीक्षाएँ अधर में लटकती नज़र आ रही थी।
इस पर अशोक गहलोत सरकार ने संजीदगी दिखाते हुए सम्बंधित विभाग को इस पर कार्ययोजना बनाने को कहा था। राजस्थान बोर्ड ने सबसे पहले अब तक सम्पन्न हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम युद्ध स्तर पर शुरू करवा दिया ताकि शेष बची परीक्षाओं के बाद जल्द से जल्द परिणाम घोषित किया जा सके। इसी क्रम में राजस्थान बोर्ड ने स्थगित हुई परीक्षाओं को लॉक डाउन खुलने के बाद 3-4 दिन में सम्पन्न करवाने के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान बोर्ड की 10वी और 12वी की परीक्षाएँ 7 या 8 मई से हो सकती है।