धूमधाम से मनाया राजस्थान आदिवासी महासभा ने विश्व आदिवासी दिवस
राजस्थान आदिवासी महासभा के महासचिव सेवानिवृत्त नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सी एल परमार ने बताया कि राजस्थान आदिवासी महासभा ने सेक्टर14 ,उदयपुर स्थित आदिवासी महासभा भवन में विश्व आदिवासी दिवस को एक कार्यशाला के रूप में,आदिवासी महासभा के उपाध्यक्ष एव सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक खान विभाग राकेश हिरात की अध्यक्षता एवम कोविड प्रभारी डॉ शंकर बामनिया के मुख्यातिथि में आयोजित कर मनाया गया।
कार्यशाला के अध्यक्षता करते राकेश हिरात ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस पूरे विश्व मे मनाया जा रहा तथा इस दिवस मनाने की प्रासंगिकता तब ही पूर्ण होगी जब आदिवासी समाज अन्य समाज से सामाजिक ,आर्थिक एव राजनीतिक दृष्टि से प्रगति करें। इस हेतु युवाओ को रोजगारपरक शिक्षा,व्यवसाय एव युवाओं में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
कार्यशाला के बतौर मुख्य अतिथि डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि दुनियाभर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों की संस्कृति, भाषा और अस्तित्व को बचाने के लिए हर साल 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
डॉ बामनिया ने बताया अधिकतर आदिवासी समुदाय गाँवो एव जंगल के आसपास निवासरत होकर खेती पर आश्रित है। सभी समाज जनों से आह्वान किया कि सभी लोग सामाजिक जागरूकता, शिक्षा का स्तर ,बालिका शिक्षा बढ़ाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता,आधुनिक एव उन्नत खेती ,व्यवसाय करने के साथ साथ अपने संवैधानिक अधिकारों के बारे में, जिसमे पांचवी अनुसूची,पैसा एक्ट,वन अधिकार इत्यादि के बारे में जाने ,जिससे सामाजिक एव आर्थिक पिछड़ापन,अशिक्षा ,सामाजिक कुरीतियों को मिटाया जा सके और अन्य समाज के समकक्ष मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।आदिवासी युवा शैक्षणिक स्तर बढ़ाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें।
इस अवसर पर महासभा के उपाध्यक्ष एवम डूंगरपुर सीएमएचओ डॉ महेंद्र परमार ने बताया कि आदिवासी समाज के युवाओं को सही राह पर अग्रसर होने ,उच्च शिक्षा प्राप्त करने एव नशामुक्ति से दूर रह कर सामाजिक विकास एव जागरूकता में सहभागी बनने के लिए अपील की।
इस अवसर सांख्यिकी अधिकारी बनवारी लाल बुम्बरीया आरक्षण सम्बंधित विसंगतियों एव संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया तथा एक कविता सुनाई।अन्य वक्ता रमेश असौड़ा, संदीप डामोर,नरेश कतीजा,शोभित पांडोर, लोकेश अहारी ,कालूराम , ओ पी मीणा इत्यादि ने अपने विचार रखे।
कार्यशाला को संचालन करते हुए महासभा के महासचिव सेवानिवृत्त नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सी एल परमार ने समाज के युवाओ को आगे आकर समाज मे सहभागिता निर्वहन कर स्वस्थ एव नशामुक्त समाज को विकसित करने के लिए आह्वान करते हुए मंच का संचालन किया ।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en