बरसात में नेहरू बाजार सहित कई बाज़ारो की दुकानों में भरा पानी, स्मार्ट सिटी के कामों की खुली पोल !
उदयपुर में आज 3 अगस्त 2020 के दिन में हुई बरसात में शहर में जगह जगह जलभराव कर दिया। कई निचले इलाकों में जहां पानी भर गया ,वहीं बापू बाजार और नेहरू बाजार के क्षेत्र में इतना ज्यादा पानी भरा कि पानी बहता हुआ दुकानों में भर गया जिससे दुकानों में रखा हुआ सामान खराब हो गया।
साफ है कि उदयपुर स्मार्ट सिटी द्वारा करवाए जा रहे सीवरेज के काम में कहीं ना कहीं कोई ना कोई कमी अवश्य है, जिस कारण से शहर में छोटी सी बारिश के बाद इतना ज्यादा जलभराव हो रहा है। इसका एक दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि अंडरग्राउंड नालिया उदयपुर शहर की बरसात के पानी को झेलने के लिए उचित आकार में नहीं बनवाई गई हैं। साथ ही अंडरग्राउंड होने की वजह से कई ड्रेनेज होल फुल भर जाते हैं और सड़क पर पानी बहने लगता है। लेकिन यहां प्रश्न यह है कि स्मार्ट सिटी उदयपुर की गलती का खामियाजा उदयपुर की जनता और व्यवसायियों को भुगतना पड़ रहा है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ?
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website