उदयपुर नगर निगम के मेले में कैलाश खेर नाईट हुई बारिश से बैरंग,कुर्सियाँ खाली !
निगम के रजत जयन्ती मेले में कैलाश खेर संगीत संध्या पर बारिश ने कुठाराघात कर दिया है। इससे पूर्व भी कैलाश खेर नाईट रखी गयी थी जो अपरिहार्य कारणों से कैंसल कर दी गयी थी। फ़िलहाल शाम 8 :30 तक ज्यादातर कुर्सियां खाली नज़र आ रही थी और लोग इसे नगर निगम उदयपुर के कामों से जोड़कर भी बात कर रहे थे कि कभी इतनी कम तादाद नगर निगम उदयपुर के म्यूजिकल प्रोग्राम में नहीं रही वो भी तब जब कैलाश खेर जैसे बड़े कलाकार अपनी परफॉरमेंस दे रहे हो।