7 दिसम्बर 2022 : राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा में नई सियासी कहानियां बन रही हैं। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच, राजस्थान में बीते दिन की सुबह राहुल गांधी ने बड़े ही दिलचस्प ढंग से अपनी यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी दफ्तर पर खड़े लोगों को फ्लाइंग किस दी और आगे बढ़ गए। यात्रा में कदमताल करने के दौरान राहुल गांधी ने BJP ऑफिस पर खड़े लोगों को फ्लाइंग किस दी और आगे बढ़ गए।
दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा के दौरान रास्ते में 'मोदी-मोदी' के नारों की आवाज आने आवाज लगी तो उन्होंने और कांग्रेस नेताओं ने मिलकर नारे लगाने वाले लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा।हालांकि, वह लोग शामिल होने के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें फ्लाइंग किस दी और आगे बढ़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
राजस्थान के झालावाड़ में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई और इसने सुबह के चरण में झालावाड़ शहर को पार कर लिया। इस दौरान यात्रा की एक झलक पाने के लिए बीजेपी के झालावाड़ दफ्तर की छत पर कई लोग जुटे थे, जिन्हें देखकर राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी।