03 मार्च 2023: राहुल गांधी की ओर से कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिये गए भाषण पर राजनीतिक संग्राम शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में एक ऐसा बयान दिया जिससे वे एक बार फिर घिरते नजर आ रहे है। कैंब्रिज में राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमला कहने से परहेज किया। इसके बजाय कहा कि कश्मीर को 'भारत में सबसे हिंसक स्थान' कहा जाता है। मैं वहां गया था,जहां एक कार-बम से 40 सिपाही मारे गए थे।' उनके भाषण में कहीं ये उल्लेख नहीं था कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलें में 40 जवानों की जान गई थी,बल्कि शाब्दिक रूप से घटना को कार बम से होना बताया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया गया कि भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर हमला किया गया है। साथ ही कहा कि इजरायली स्पाईवेयर पेगासस का इस्तेमाल उनके फोन में जासूसी करने के लिए किया जा रहा था। राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें खुफिया अधिकारियों द्वारा फोन पर बात करते समय "सावधान" रहने की चेतावनी दी गई थी, क्योंकि उनकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही थी।
राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में संसद, प्रेस और न्यायपालिका पर दबाव डाला जा रहा है।उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है और इसे लेकर कई खबरें भी हैं कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है. इस पर कई हमले हो रहे हैं। मैं भारत में एक विपक्षी नेता हूं, हम उस (विपक्षी) स्थान को नेविगेट कर रहे हैं। संस्थागत ढांचा जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक है- संसद स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका, सिर्फ लामबंदी का विचार, इधर-उधर घूमना, सब पर असर पड़ रहा है। इसलिए, हम भारतीय लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमले का सामना कर रहे हैं।"