अमेठी के बाद अब वायनाड से भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत !
वायनाड से भी राहुल गांधी का नामांकन सही पाया गया है। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केरल के वायनाड से बीजेपी के उम्मीदवार टी वेल्लप्पल्ली की मांग ठुकरा दी है । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जब नामांकन की स्कूटनी हो रही थी तब आपको शिकायत करनी चाहिए थी।वायनाड में कल चुनाव होना है।दरसअल केरल के वायनाड से बीजेपी के उम्मीदवार टी वेल्लप्पल्ली ने केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र लिखा था।टी वेल्लप्पल्ली ने राहुल ग़ांधी के नामांकन फ़ॉर्म की फिर से समीक्षा करने की मांग की थी।टी वेल्लप्पल्ली ने अपने पत्र में कहा है कि राहुल गांधी के पास दो पासपोर्ट है एक भारत का एक किसी दूसरे देश का।टी वेल्लप्पल्ली ने भी कहा है कि राहुल गांधी ने अपने नामांकन फॉर्म में दूसरे देश के पासपोर्ट का जिक्र नही किया है।