सीएम अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया, राहुल गांधी ले सकते हैं बड़ा फैसला !
लोकसभा चुनावो में राजस्थान में कांग्रेस की करारी हार के बाद सीएम अशोक गहलोत को दिल्ली बुलाया गया है। कल राहुल गांधी राजस्थान में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेंगे। सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे,प्रदेश सचिव विवेक बंसल भी इस मीटिंग में साथ होंगे।
सूत्रों की माने तो सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस की केंद्रीय कार्यकारिणीं में जगह देकर सचिन पायलट को राज्य की कमान दी जा सकती है।