राहुल गांधी ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक के जम्मू और कश्मीर के दौरे के निमंत्रण को किया स्वीकार !
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राज्यपाल सत्य पाल मलिक के जम्मू और कश्मीर के दौरे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया, लेकिन कहा कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है।
गांधी ने कहा कि वह और अन्य विपक्षी नेता जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे और मलिक से उन्हें लोगों और सैनिकों से मिलने की आजादी देने की अपील करेंगे।
गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "प्रिय गवर्नर मलिक, विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल और मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा के लिए आपके विनम्र निमंत्रण पर आने को तैयार है । हमें एयरक्राफ्ट की जरूरत नहीं है ।"
कांग्रेस नेता के कहने के बाद कि - "राज्य में लोग मर रहे थे और सरकार द्वारा दावा किए जाने के अनुसार स्थिति सामान्य नहीं थी।"
सोमवार को राज्यपाल मलिक ने गांधी को जम्मू और कश्मीर का दौरा करने के लिए राहुल गाँधी को आमंत्रित किया और उन्होंने कहा कि वह उनके लिए एक विमान भेज देंगे ।