सलूम्बर निवासी RAC जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, 27 अप्रैल तक रहा उदयपुर !
सलूम्बर निवासी RAC जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, 27 अप्रैल तक रहा उदयपुर !
सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार उदयपुर में एक और पॉजिटिव पाया गया है यह 27 वर्षीय युवक देबारी में रहता है जबकि इसका मूल निवास बस्सी सलूंबर जिला उदयपुर में है अभी फिलहाल देबारी में रह कर गया था। इसके संपर्क में आया 8 लोगों को प्रशाषन टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल ले जा रहा है।
उदयपुर के सलूम्बर निवासी आरएसी पुलिस का बटालियन जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी जांच जयपुर के SMS अस्पताल में की गई है और उक्त जवान कल ही उदयपुर से जयपुर गया था।
सूत्रों के अनुसार उक्त युवक की नियुक्ति जयपुर में थी और मूलतः सलूम्बर के बस्सी गांव का निवासी है। लॉक डाउन के दौरान आवागमन बंद होने के कारण वापिस जयपुर नही जा पाने के कारण वो सलूम्बर के बस स्टैंड के पास चौकी पर अपनी ड्यूटी दे रहा था। उसने।यहाँ 18 अप्रैल तक ड्यूटी की थी। इसके बाद उक्त युवक देबारी स्थित उसके ससुराल आ गया और 27 अप्रैल तक अपने ससुराल ही रहा है। जयपुर पुलिस लाइन में ड्यूटी पर जाने से पहले करीब 50 जवानों से मिलने की भी सूचनाएं है। ड्यूटी जॉइन करने पर जाने से पहले उसका कोरोना टेस्ट हुआ तो उक्त युवज पॉजिटिव पाया गया है।
इसके साथ ही सलूम्बर चौकी का समस्त स्टाफ और उदयपुर के ससुराल वाले लोगों को भी क्वारंटाइन किया जाएगा।इन सभी की भी कोरोना जांच होगी।