जयपुर में रामंगज में कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र लगायी आरएसी की कम्पनियां !
जयपुर में रामंगज क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित रामगंज की दो चौकड़ियों के करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र को 13 जोन में बांटकर नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है।
इस क्षेत्र के 8 हजार घरों में निःशुल्क राशन पहुंचाना प्रारम्भ कर दिया गया है एवं बेरिकेडिंग कर आरएसी की कम्पनियां तैनात कर दी गई हैं। इन 13 जोन में ही बुधवार तक 365 से अधिक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे।इन 13 जोन से बुजुर्ग, बीमार एवं इच्छुक व्यक्तियों को वृहद स्तर पर सुविधा युक्त क्वारेंटाइन सेंटर्स में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।