वीडियो : पाक आर्मी चीफ बाजवा से कुरैशी ने कहा था, अभिनंदन को जाने दें नहीं तो भारत कर देगा हमला !
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की बस पर घात लगाकर हमला किया गया था। इस घटना में 40 अर्धसैनिक बलों के जवान शहीद हुए थे। इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के जवानों ने इसके जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में आधी रात को हमला कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविर को ध्वस्त कर दिया था। पिछले साल भारत ने बालाकोट में आतंकी कैंप पर स्ट्राइक किया जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट भारत में हमले के लिए भेजे।
इससे बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में भारत पर जवाबी कार्रवाई की कोशिश की। लेकिन उसके सभी मंसूबों को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान ने एयर टू एयर मिसाइल दागने के लिए अपने सबसे एडवांस विमान एफ-16 का इस्तेमाल किया। वहीं मिराज-III एस को ग्राउंड मिसाइल हमले के लिए इस्तेमाल किया। इसके जवाब में वर्धमान ने मिग-21 लेकर उड़ान भरी। इसके बाद अभिनंदन का विमान क्रैश हो गया और वह PoK में जा गिरे। उन्हें पाक सैनिकों ने पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान पाक आर्मी ने उन्हें चाय पीने को दिया था और इसका विडियो शेयर कर दुनियाभर को दिखाने की कोशिश की गई थी कि वह अभिनंदन की कैसी खातिरदारी कर रहे हैं। सच्चाई तो यह थी कि आईएसआई और पाक सैनिक उनके साथ माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अभिनंदन दुश्मनों के बीच भी नहीं टूटे और भारतीय सेना की कोई भी खुफिया जानकारी उन्हें नहीं दी। अभिनंदन को 1 मार्च को अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटाया गया था।
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान ने आजाद कर दिया था। हालांकि, अब भी उनके नाम से वहां सियासत जारी है। अब पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने दावा किया है कि तब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया था कि भारत पाकिस्तान पर हमला करने वाला है और इसलिए अभिनंदन को छोड़ना जरूरी थी।
अयाज ने देश की संसद में कहा- 'कुलभूषण के लिए हम अध्यादेश लेकर नहीं आए थे। इस सरकार ने एक-दो महीने अध्यादेश छिपाकर रखा। हमने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में इतनी एक्सेस नहीं दी थी जितनी इस सरकार ने।' उन्होंने आगे कहा, 'अभिनंदन शाह महमूद कुरैशी उस बैठक में थे जिसमें इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, उनके माथे पर पसीना था। कुरैशी ने कहा खुदा का वास्ता अब इसको वापस जाने दें क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।'

अयाज ने कहा कि हिंदुस्तान हमला नहीं करने वाला था। सरकार को सिर्फ घुटने टेककर अभिनंदन को वापस भेजना था जो उन्होंने किया।
पाकिस्तान के सांसद एयाज सादिक ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने संसद में बुधवार को यह दावा किया कि भारत के हमले के डर से ही पाकिस्तान ने जल्दबाजी में विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया था। अभिनंदन को पिछले साल फरवरी में पाकिस्तानी वायुसेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के दौरान उनका मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया था।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
सांसद एयाज सादिक ने कहा कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर बुलाई गई बैठक में खुद पीएम इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया था। उसमें आर्मी चीफ आए तो लेकिन उनके पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीना था। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अगर अभिनंदन को सीमा पार नहीं जाने देंगे तो भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला कर देगा।
सादिक ने आगे कहा- "विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी साहब ने इस मीटिंग के दौरान कहा कि खुदा का वास्ता है कि अभिनंदन को वापस भारत जाने दें, क्योंकि 9 बजे रात को हिन्दुस्तान पाकिस्तान के ऊपर हमला कर रहा है।" उन्होंने कहा कि कोई हिन्दुस्तान को कोई हमला नहीं करना था, बल्कि इन्होंने घुटने टेंक कर वापस अभिनंदन को भेजना था। जो इन्होंने किया।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk