उदयपुर, 09 सितंबर 2022 :ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड में 8 सितंबर, गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। एलिजाबेथ द्वितीय के नाम ब्रिटेन की राजगद्दी पर सबसे अधिक समय तक काबिज रही। महारानी एलिजाबेथ अधिक उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं।
महारानी एलिजाबेथ ने अपने पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस फिलिप के साथ जनवरी 1961 में राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया था। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता और भारत के अंतिम सम्राट किंग जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी थीं।
अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान महारानी और प्रिंस फिलिप ने आगरा, बॉम्बे, मुंबई, वाराणसी, उदयपुर, जयपुर, बेंगलुरु,चेन्नई और कोलकाता का भी दौरा किया था। आगरा में ताजमहल और वाराणसी में उन्होंने शाही जुलूस में हाथी की सवारी करते हुए बनारस घूमा था।
उदयपुर में, इंग्लैंड की रानी को दरबार के सदस्यों से मिलवाया गया, जो पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहने हुए थे, जिसमें गहने और प्रतिष्ठित साफा पगड़ी शामिल थे। इस दौरान एक रोचक घटनाक्रम में मेवाड़ राज परिवार के महाराणा भगवत सिंह ने जब क्वीन एलिजाबेथ को आगे बढ़ कर राजपरिवार और अन्य सदस्यों से मिलने को कहा तो क्वीन एलिजाबेथ ने कहा कि आपका परिवार हमारे परिवार से सदियों पुराना है। ऐसे में आगे बढ़ कर लीड करने का अधिकार भी आपका है। रानी और ड्यूक ने जल महल और शिव निवास पैलेस का भी दौरा भी किया।
Photo क्रेडिट : getty images