उदयपुर के कानोड़ भाजपा कार्यालय में चले लात-घूंसे !
उदयपुर भाजपा में टिकट वितरण को लेकर चल रही खींचतान लड़ाई में तब्दील होती नज़र आ रही है। उदयपुर के कानोड़ भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 के टिकट वितरण को लेकर हंगामा हो गया और कार्यकर्ता आपस में लात-घूंसे चलाने लगे। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद घटनास्थल पर मौजूद थे और हुड़दंग में असहाय नज़र आये। 2 भाजपा पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं को चोट आई है।
आपको बताते चले कि उक्त बैठक कानोड़ के पुरोहित वाटिका में चल रही थी।