चीनी बच्चों ने पढाई से बचने किया ऐसा काम,जानकर हैरान हो जाएगा इंसान आम !
बच्चे अद्भुत होते हैं और यहां तक कि शायद विशेष रूप से मुश्किल समय में भी ।जैसा कि दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से दुनिया परेशान है, हजारों लोग मर रहे हैं। वही चीन में शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी से मुँह नहीं मोड़ रहे है। कोरोना वायरस जनित महामारी के बीच में बच्चों को स्कूली पढ़ाई करने करने और होमवर्क करवाने का रचनात्मक तरीका निकाल लिया ।
चीन के वुहान में जिस इलाके में पहली बार नया कोरोनोवायरस बाहर आया था ,तो सुरक्षा के लिए वहाँ के सभी स्कूलो को बंद कर दिया गया । इससे बच्चों को स्कूल से छुटकारा मिल गया। लेकिन चीनी शिक्षक उनसे दो कदम आगे निकले और उन्होंने डिंगटॉक नामक एक ऐप से बच्चो को होमवर्क भेजना शुरू कर दिया। अब बच्चों को सबक और होमवर्क दूरस्थ रूप से मोबाइल फ़ोन पर मिल सकता था।
लेकिन ये आईडिया बच्चों को सिस्टम की पिटाई करने से रोक नहीं पाया। बच्चों ने उपयोगकर्ताओं के रूप में ऐप को एक-स्टार की समीक्षा दी। उन्हें पता था कि 1 के आसपास एप्प रेटिंग होने पर ये ऐप , ऐप स्टोर से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ ही घंटो में दसियों हज़ार समीक्षाओं (रिव्यु ) की बाढ़ आ गई और डिंगटॉक की रेटिंग 4.9 से 1.4 तक रातोंरात गिर गई।