Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / स्मार्ट सिटी उदयपुर का कमाल ,मैन होल कवर को बनाया स्पीड ब्रेकर !

clean-udaipur स्मार्ट सिटी उदयपुर का कमाल ,मैन होल कवर को बनाया स्पीड ब्रेकर !
News Agency India July 02, 2019 12:02 AM IST

स्मार्ट सिटी उदयपुर का कमाल ,मैन होल कवर को बनाया स्पीड ब्रेकर !

जी हाँ ! स्मार्ट सिटी उदयपुर ने नए अन्वेषण के तहत कुछ ऐसा किया है जिससे एक तीर से दो शिकार हो रहे है। हाल ही में पिछले 5 महीनों से स्मार्ट सिटी उदयपुर पुरे शहर में सीवरेज का करोड़ों रूपये का काम प्रतिष्ठित फर्म एल. एंड टी. से करवा रहा है। निश्चय ही ये प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में उदयपुर के सीवर और नालियों की समस्या से निजात दिला सकता है लेकिन काम की गुणवत्ता पर अभी से सवालियां निशान लगते जा रहे है।

पूरे प्रोजेक्ट में जो सीवर के ढक्कन लगाए जा रहे है वो सड़क के तल से कई ऊपर लगाए जा रहे है और जैसे ही वाहन चालक इन पर से गुजरता है उसे स्पीड ब्रेकर से गुजरने का आभास होता है। सावधान अगर आप तेज़ गति से इन पर बारिश में वाहन गुजारेंगे तो गिरने की पूरी सम्भावना है। भाई स्पीड लिमिट के लिए स्मार्ट सिटी उदयपुर ने आपके लिए सीवर के ढक्कन जो बेहतरीन तरीके से लगवाए है ,कृपया उपयोग कर वाहन की गति नियंत्रित रखें और रीढ़ की हड्डी को नुकसान से बचाये। साथ ही पेच लगी सड़के नगर निगम और स्मार्ट सिटी उदयपुर द्वारा आपके वाहन चालन के लिए बम्पी गो राउंड सौगात जो है।

वैसे भी पहली बरसात में जहाँ इस प्रोजेक्ट से शहर में जाम लग रहा है ,गाड़ियां स्लिप हो रही है और नये नवेले सीवर उफान मार कर अपनी प्रतिबद्धतता दिखा रहे। शहर टुटा हुआ और निगम सहित स्मार्ट सिटी उदयपुर बंसी बजा रहे और कह रहे भैया थोड़ा सब्र तो करना पड़ेगा।

लेकिन सब्र तो तब करे जब काम गुणवत्ता का हो और जनता को भी क्वालिटी इंस्पेक्शन प्रोग्राम के साथ जोड़ा जाय।अगर आप एक जिम्मेदार नागरिक और उदयपुर वासी है तो शहर से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय और फोटो हमें 8233776786 पर व्हाट्सएप्प करें। न्यूज़एजेंसीइंडियाडॉटकॉम आपके मुद्दों को प्रखरता के साथ सबके सामने रख कर समाधान का प्रयास करेगा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS