वीडियो : उदयपुर के फतहसागर के पास भीमकाय अज़गर ने किया कुत्ते का शिकार !
बारिश के बाद वन्य जीवों और सरीसृपों का उदयपुर शहर में निकलना जारी है। अभी कुछ दिन पहले जहाँ पैंथर के जोड़े ने शहर में दस्तक दी थी वही मंगलवार रात को फतहसागर के नीलकंठ महादेव मंदिर के पास एक विशालकाय अज़गर दिखायी दिया जिसने वहाँ एक कुत्ते का शिकार कर उसे मार दिया था। राहगीरों ने पुलिस सहित स्नेक कैचर को सूचित किया और स्नेक कैचर की टीम ने विशालकाय अज़गर को पकड़ कर वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया।