यूक्रेन-रूस गतिरोध अब युद्ध के करीब पहुंच गया हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (military operation) करने का आदेश दे दिया है।इसके साथ ही पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।
रूसी अधिकारियों के अनुसार रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन का गैर फौजीकरण है। पुतिन की ओर से यूक्रेन की सेना को हथियार डालने को कहा गया है और कहा है कि यूक्रेनी सेना अपने घर लौट जाएं।
वहीं, दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है।