वीडियो : उत्तराखंड में पूर्णागिरी जनशताब्दी दौड़ी पटरियों पर उल्टी, हादसा होते होते बचा !
उत्तराखंड में बुधवार को एक बड़ी रेल दुर्घटना होते होते टल गयी। नई दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस अचानक रेल की पटरियों पर उल्टी दिशा में दौड़ने लगी और कुछ किलोमीटर दूर जाकर रूक गयी। सूत्रों के मुताबिक सफर के दौरान रेलगाड़ी में अनुमानतः 60 से 70 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में चकरपुर में सुरक्षित उतार कर बसों से जरिए गंतव्य तक भेजा गया।
चंपावत के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा, 'हो सकता है किसी जानवर के टकराने के दौरान प्रेशर ब्रेक का इस्तेमाल होने से इंजन में तकनीकी समस्या आ गई हो जिसके बाद रेलगाड़ी अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। बनबसा से दो-तीन किलोमीटर पीछे दौड़ने के बाद ट्रेन चकरपुर में रूक गई और इस घटनाक्रम के दौरान किसी तरह के जान या माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
टनकपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के अनुसार ट्रेन रिवर्स होने की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया था। ब्रेक फेल हो चुके थे इसलिए ट्रैक अवरुद्ध करके ही ट्रेन रोकना एकमात्र विकल्प बचा था। इसलिए रेलवे कर्मियों ने ट्रैक पर जगह-जगह छोटे-छोटे पत्थर बिछा दिए थे। जिससे ट्रेन की रफ्तार धीरे-धीरे कम हुई और आखिरकार ट्रेन रुक गई।
इस घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं और लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को सस्पेंड किया गया है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
