जनसम्पर्क अधिकारी जनसम्पर्क के लिए नवाचार अपनाएं- आयुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्क
जयपुर, 9 फरवरी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आयुक्त महेंद्र सोनी ने नवनियुक्त जनसंपर्क अधिकारियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के समुचित प्रसार-प्रचार को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
सोनी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मुख्यालय पर मंगलवार को अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया। श्री सोनी ने अधिकारियों को विभाग के सभी प्रकोष्ठों की जानकारी दी। उन्होंने प्रेस नोट लेखन के बारे में भी समझाया। विभाग द्वारा जारी होेने वाले विज्ञापनों की भाषा एवं शैली के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म को समझने और डिजिटल टूल्स का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अधिकारियों को जनसम्पर्क के लिए नवाचारों को अपनाना चाहिए। इससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी मिलेगी। राज्य सरकार के लिए समाचार के स्तर और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताते हुए नए अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया उन्होंने आत्मविश्वास के साथ विभिन्न योजनाओं को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न वेबसाइट्स और विभागीय वेबसाइट का गहन अध्ययन करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) राजपाल सिंह यादव, संयुक्त निदेशक (समाचार) अरूण जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk