उदयपुर में CAA और CAB के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन,पुलिस और प्रदर्शनकारियो ने पेश की मिसाल !
उदयपुर में कलक्ट्री परिसर में मुस्लिम समाज के कई संगठनों के साथ भीम आर्मी और अन्य कई संगठनों ने CAA और CAB के विरोध में प्रदर्शन किया। महत्वपूर्ण बात ये रही कि ये प्रदर्शन जहाँ शांति पूर्ण रहा वही कई अन्य लोगों ने विरोध को सम्बोधित किया।
विरोध में आज़ादी के नारे लगाए गए। आज़ादी मांगी गयी लेकिन इस प्रोटेस्ट में मनुवाद से भी आजादी मांगी गयी और अलग अलग मुद्दों पर आज़ादी की बात की गयी। प्रोटेस्ट में ज्यादतर लोगो को पता नहीं था कि वो विरोध में किस बिल के विरोध में आए है ? ज्यादातर लोग ये कह रहे थे कि बिल मुस्लिम समाज के विरोध में है लेकिन जब उन्हें बिल के बारे में उनसे पुछा गया तो उन्हें तथ्यपरक जानकारी नहीं मिली।
मंच पर वायरलेस माइक पर कई वक्ताओं ने लोगों को सम्बोधित किया गया और संयमित भाषा में कई नारे लगाए गए।पास ही बैंड में प्रयोग किये जाने वाले स्पीकर्स की गाड़ी से बुलंद आवाज़ में नारे लगाए गए। लोगो ने अमित शाह और मोदी विरोधी नारे लगाये।पर खूबसूरत बात ये रही कि उदयपुर ने बता दिया कि यहाँ की जनता बेहद समज़दार है और जिस शांतिपूर्ण तरीके से ये विरोध खत्म हुआ उसने बता दिया कि उदयपुर के लोग तहज़ीबदार है ,इन्हे उदयपुर से प्यार है और इन्हे वतन से प्यार है ,भारत से प्यार है।