वीडियो : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी की रैली पर लाठीचार्ज ,2 मरे 80 घायल !
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मंगलवार को रैली निकाल रहे लोगों पर पुलिस ने दनादन दौड़ाकर लाठीचार्ज कर दिया जिससे 2 नागरिकों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए।पीओके की इस रैली का आयोजन स्वतंत्र राजनीतिक पार्टियों के संगठन "ऑल इंडीपेंडेंट पार्टीज अलायंस" (एआईपीए) ने किया था। इसका मकसद पीओके के लोगों की पाकिस्तान से आजादी की मांग करना था।
आज ही के दिन यानि 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के इस इलाके में जबरन घुसकर कब्जा कर लिया था। इस हमले की 72वीं वर्षगांठ पर लोगों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजनीतिक पार्टियों ने इसे इतिहास का काला दिन बताया। पीओके और गिलगिट बालिस्तान के निवासियों की लंबे समय से मांग है कि पाकिस्तान उनके क्षेत्र को छोड़ दे। पिछले साल 22 अक्टूबर को इसी तरह का प्रदर्शन मुजफ्फराबाद, रावलकोट, कोटली, गिलगिट, रावलपिंडी और कुछ और क्षेत्रों में भी किया गया था।