Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / फतहसागर की पाल पर अलसुबह प्रोफेसर ने की आत्महत्या !

clean-udaipur फतहसागर की पाल पर अलसुबह प्रोफेसर ने की आत्महत्या !
News Agency India December 02, 2019 12:10 PM IST

फतहसागर की पाल पर अलसुबह प्रोफेसर ने की आत्महत्या !

आज सुबह शुक्रवार 27 दिसंबर 2019 के दिन अल सुबह एक व्यक्ति ने फतहसागर की पाल पर छलांग लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। इससे पहले उस व्यक्ति ने फोन पर किसी से बात की और बात करने के बाद फतहसागर में छलांग लगाकर आत्महत्या को अंजाम दे दिया।

सुबह घूमने वाले लोगों ने जब उक्त व्यक्ति को फतहसागर की पाल पर आत्महत्या करते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लोगों की भीड़ घटनास्थल पर बढ़ती चली गई लेकिन अब तक गोताखोरों सहित पुलिस को लाश नहीं मिल पाई है।

मृतक का नाम उमेश चतुर्वेदी बताया जा रहा है जो कि मूलतः कोटा का रहने वाले थे और फिलहाल उदयपुर के सेक्टर-3 इलाके में निवासरत थे। साथ ही मृतक की कार भी फतह सागर की पाल पर पार्किंग में खड़ी देखी गई है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS