श्रम विभाग में लेबर सैस के ऑनलाइन नोटिस की प्रक्रिया एवं निर्माण श्रमिकों के उपयोग के लिए मोबाईल एप शुरू
जयपुर, 22 जनवरी। श्रम विभाग ने लेबर सैस के ऑनलाइन नोटिस जारी करने की प्रक्रिया एंव निर्माण श्रमिकों के उपयोग के लिए मोबाईल एप का शुभारंभ किया है।
श्रम विभाग द्वारा उपकर (लेबर सैस) संग्रहण में पारदर्शिता लाने के लिए एक ऎसा ई- प्लेटफॉर्म बनाया गया जिसके द्वारा सभी उपकर नोटिस अब ऑनलाइन सिस्टम से जारी किए जायेंगे। इस तरह की व्यवस्था को अपनाने से विभाग मे उपकर संग्रहण को प्रभावी तरीके से बढ़ाया जा सकेगा। इस सिस्टम से उपकर संग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है साथ ही विभाग के अधिकारियों में उत्तरदायित्व भी निर्धारित किये गये है।
श्रमिकों को BOCW बोर्ड के तहत पंजीयन करने तथा विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन के उपरांत उसका स्टेट्स जानने में कठिनाइयों के समाधान करने के लिये श्रम विभाग ने एक मोबाइल एप बनाया है। इस मोबाईल एप द्वारा कोई भी श्रमिक अपने पंजीयन अथवा योजनाओं में किए गए आवेदन की भी स्थिति पता की जा सकती है। साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। सुझाव अथवा शिकायत को भी इस एप के माध्यम से विभाग तक पहुँचाया जा सकता है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk