प्रियंका चोपड़ा की ट्विटर पर दिवाली और सिगरेट के नाम पर हुई धुलाई !
हाल ही में बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे भारतीय यूजर दिवाली नाम के हैश टैग से आगे बढ़ा रहे है। आपको बताते चले कि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पर पटाख़े जलाने के प्रदूषण और अपने अस्थमा से पीड़ित की बात कह कर पटाख़े नहीं जलाने की अपील की थी। वो कैंपेन भी प्रियंका चोपड़ा ने फार्मा कंपनी कैडिला के प्रमोशन के लिए किया था। भारतीय यूजर कर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की खिंचाई कर रहे है और कह रहे है कि प्रियंका चोपड़ा ने अस्थमा को ठीक करने की कोशिश की जो अक्सर उन्हें दिवाली पर हो जाता है।
यह एक विशिष्ट प्रकार का अस्थमा है जो दिवाली के दिन ही प्रकट होता है।