उदयपुर जेल से कुख्यात अपराधी फरार,तलाश में जुटी पुलिस !
उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद हत्या अपहरण ,दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में कुख्यात बदमाश सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार से पुलिस और जेल सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। बदमाश लाल सिंह मध्य प्रदेश मैं भी कई अपराधों में वांछित है और साथ ही उसके खिलाफ मध्यप्रदेश में हत्या मारपीट आर्म्स एक्ट और तस्करी के कई मामले दर्ज है।
पुलिस के अनुसार लाल सिंह को उदयपुर में दर्ज दुष्कर्म के मामले में यहां उदयपुर सेंट्रल जेल में लाया गया था। मंगलवार को अन्य कैदियों के साथ उसे भी कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया था, लेकिन जब कोर्ट से पुनः सभी कैदियों को पुलिस बस में एक साथ सेंट्रल जेल लाकर जमा करवाया गया और गिनती की गयी , तभी कैदी लाल सिंह पुलिस और जेल कर्मियों को चकमा देकर इधर-उधर होकर फरार हो गया। गिनती में जब कैदी लाल सिंह का नाम तस्दीक नहीं हुआ तो जेल कर्मियों में हाहाकार मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई पुलिस को सूचना देने के साथ हीं उसकी तलाश में नाकाबंदी करवाई गई है।