Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान में एक लाख से अधिक बैड स्थापित करने की है तैयारी- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

clean-udaipur राजस्थान में एक लाख से अधिक बैड स्थापित करने की है तैयारी- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
News Agency India April 01, 2021 11:53 PM IST

राजस्थान में एक लाख से अधिक बैड स्थापित करने की है तैयारी- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, 19 अप्रेल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों के लिए बैड की कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार ने प्रदेश में एक लाख से ज्यादा बैड स्थापित करने की तैयारी कर रखी है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े डेडीकेटेड कोविड सेन्टर आरयूएचएस में 1200 बैड हैं, साथ ही उसके नजदीक स्थित एक अन्य सेंटर में उपलब्ध 100 बैड को भी कोरोना मरीजों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि जयपुरिया व ईएसआई अस्पताल को भी डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निर्देश जारी किए गए है कि प्रत्येक सब-डिवजीनल हैडक्वार्टस में कोविड डेडीकेटेड सेन्टर बनाना सुनिश्चित किए जाए, जिससे कि मरीजों को नजदीक ही चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकें।

जनअनुशासन पखवाडे़ को बनाएं आदर्श काल

डॉ. शर्मा ने कहा बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने जनअनुशासन पखवाड़ा रखा है। उन्होंने कहा कि आमजन को सख्ती से सरकार की ओर से तय की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए जिससे कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का दूसरा दौर चिंतनीय है लेकिन राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है और आने वाले दिनों में इन्हें अधिक सुद्ढ़ किया जाएगा।

जल्द हो सकेंगी एक लाख जांच प्रतिदिन

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अप्रेल की शुरुआत से कोरोना केसेज की संख्या लगातार बढ़ रही है इसके चलते चिकित्सा विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या प्रतिदिन एक लाख से अधिक करने की तैयारी कर ली है। अब तक विभाग 78 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर काफी उंचा है इसी का नतीजा है कि राज्य में कोविड डेडीकेटेड बैड्स की संख्या में कमी नहीं है।

इलाज के लिए मेडिसिन या अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की नहीं आने दी जाएगी कमी

डॉ. शर्मा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन निरूशुल्क दिया जा रहा है। वहीं प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा राजस्थान में 12 स्थानों पर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इलाज के लिए मेडिसिन या अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में आक्सीजन की मांग काफी अधिक है, जिसकी निर्बाध सप्लाई के लिए हम निरंतर केन्द्र सरकार के संपर्क में है। क्योंकि भिवाड़ी में मौजूद मेडिकल आक्सीजन जनरेशन प्लांट और आक्सीजन सप्लाई को केन्द्र सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है जिसके बाद हम आक्सीजन को लेकर अभी केन्द्र पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश को 124 मीट्रिक टन आक्सीजन सप्लाई हो रही है।

1500 ऑक्सीजन कंडेनसर की खरीद के दिए निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने कहा आक्सीजन की सप्लाई में कमी ना हो इसके लिए विभाग ने 1500 आक्सीजन कडेंसर खरीदने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आक्सीजन की प्रदेश में कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर भी राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है। लेकिन वैक्सीनेशन की सप्लाई कम मात्रा में होने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रदेश में धीमी है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। जबकि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या दो करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार अधिक डोज उपलब्ध कराए तो प्रदेश में स्टोरेज सुविधाएं है और वैक्सीनेशन सेंटर भी उचित मात्रा है जिससे कि हम प्रतिदिन सात लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कर सकते है। डॉ. शर्मा ने राजस्थान सरकार ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वैक्सीनेशन को लेकर आयु वर्ग की सीमा को खत्म कर देना चाहिए।

आमजन करें सहयोग तभी कोरोना को हराया जा सकेगा

डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी, मास्क और बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का आवश्यक रुप से पालन करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS