सौ फीसदी टीका लगाने वाला प्रतापगढ़ बना राज्य का पहला जिला
जयपुर, 23 अक्टूबर। प्रतापगढ़ प्रदेश का ऐसा जिला बन गया है, जहां कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने जिलावासियों, प्रशासन व चिकित्साकर्मियों को इस प्रयास के लिए बधाई दी है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले को राज्य स्तर से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले 6 लाख 52 हजार 61 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए लक्ष्य दिया गया था। इसके एवज में जिले में शनिवार को 6 लाख 52 हजार 869 लोगों को प्रथम डोज लगा दिया गया। इस प्रकार जिले में अब प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या 9 लाख 71 हजार 841 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतापगढ़ जिला कलक्टर श्री प्रकाशचंद्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वीडी मीना सहित स्वास्थ्य महकमे की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा चिकित्सा विभाग ने महामारी के दौर में अपना सर्वोत्तम प्रद किया है।
यूं शुरू हुआ टीकों का सफरः-
16 जनवरी 2021 को पहली बार हेल्थवर्कर/फन्र्ट लाइन वर्कर को टीकें लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद 1 मार्च 2021 को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाए जाने शु रू हुए। वहीं 1 अप्रेल 2021 को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। 10 मई 2021 को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले लोगों का टीकाकरण वृहत स्तर पर शुरू किया गया।
बारिश और नाव का सफर तय किया टीम ने
आरसीएचओ डॉ दीपक मीणा ने बताया कि महाभियान के लिए चिकित्सा विभाग की टीमों ने खतरों के बीच दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि बारिश और नदी में नाव से चलकर टीकाकरण कर्मी लोगों तक पहुंचे और टीके लगाए। इसी के साथ दुर्गम क्षेत्रों में टीम ने घर घर जाकर टीके लगाए। जिससे सफलता का ग्राफ लगातार बढ़ता गया। इसके लिए उन्होंने सभी टीकाकरण कर्मी और अधिकारियों के हौसले की तारिफ की।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en