प्रताप सिंह खाचरियावास का उदयपुर दौरा, स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जयपुर, 20 अगस्त। उदयपुर जिले के प्रभारी एवं सैनिक कल्याण व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उदयपुर के फतेहसागर पाल के समीप स्थित राजीव गांधी पार्क में स्व. श्री गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने आधुनिक भारत के निर्माता व 21वीं सदी के प्रणेता श्री राजीव गांधी के योगदान को अभूतपूर्व बताया।
घर-घर औषधि योजना में किया पौधों का वितरण
प्रभारी एवं सैनिक कल्याण व परिवहन मंत्री ने राजीव गांधी पार्क में बिल्व पत्र का पौधा लगाया।
वन विभाग की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने नीम, चमेली, मोलश्री आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा इन पौधों के उचित संरक्षण व देखभाल के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने घर-घर औषधि योजना के तहत विभिन्न औषधीय पादपों का वितरण किया ।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en